
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Old NCERT is important for UPSC exam preparation. Aspirants should always start their UPSC Civil Services preparation from the basic NCERT books.
Mostly IAS toppers told that NCERT is the foundation of their exam preparation.NCERT are very important from prelims perspective.
We are Providing NCERT based quiz for your preparation. In this quiz, There will have 5 questions in each quiz. The questions are mainly framed from old NCERT class 6 to 12. This quiz is intended to introduce you to basic concepts and certain relevant to UPSC IAS civil services preliminary exam.
Hope this test will help to increase your preparation level.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading | ||||
No data available | ||||
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
2 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. अमीर : कुलीन वर्ग का व्यक्ति
2. गुलफरोशान : फूलों का त्योहार
3. पुनर्जागरण : कला और ज्ञान का पुनर्जन्म
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
उत्तरः (d)
व्याख्याः
अमीर कुलीन वर्ग के व्यक्तियों को कहा जाता था।
गुलफरोशान का अर्थ फूलों के त्योहार से है।पुनर्जागरण का शाब्दिक अर्थ होता है कला और ज्ञान का पुनर्जन्म। यह शब्द ऐसे दौर के लिये इस्तेमाल होता है जब बहुत बड़े पैमाने पर रचनात्मक गतिविधियाँ होती हैं।Incorrect
उत्तरः (d)
व्याख्याः
अमीर कुलीन वर्ग के व्यक्तियों को कहा जाता था।
गुलफरोशान का अर्थ फूलों के त्योहार से है।पुनर्जागरण का शाब्दिक अर्थ होता है कला और ज्ञान का पुनर्जन्म। यह शब्द ऐसे दौर के लिये इस्तेमाल होता है जब बहुत बड़े पैमाने पर रचनात्मक गतिविधियाँ होती हैं। -
Question 2 of 5
2. Question
2 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. औपनिवेशिक शासन में भारत के शहरों का विशहरीकरण हुआ।
2. दिल्ली कॉलेज की स्थापना की शुरुआत अठारहवीं सदी में मदरसे के रूप में हुई थी।
3. अंग्रेज़ों ने मराठों को हराकर दिल्ली पर नियंत्रण हासिल किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
उत्तरः (d)
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
अठारहवीं सदी के आखिर में कलकत्ता, बंबई और मद्रास का महत्त्व प्रेसीडेंसी शहरों के रूप में तेज़ी से बढ़ रहा था। उसी समय बहुत सारे दूसरे शहर कमज़ोर पड़ रहे थे। व्यापार के नए केंद्रों के कारण पुराने व्यापारिक केंद्र और बंदरगाह पहली वाली स्थिति में नहीं रहे। इसी प्रकार जब अंग्रेज़ों ने स्थानीय राजाओं को हरा दिया और शासन के नए केंद्र पैदा हुए तो क्षेत्रीय सत्ता के पुराने केंद्र भी छूट गए। इस प्रक्रिया को सामान्यतः विशहरीकरण कहा जाता है।
1824 में दिल्ली कॉलेज की स्थापना हुई जिसकी शुरुआत अठारहवीं सदी में मदरसे के रूप में हुई थी। इस संस्था ने दिल्ली में विज्ञान और मानवशास्त्र के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात कर दिया।
1803 में अंग्रेज़ों ने मराठों को हराकर दिल्ली पर नियंत्रण हासिल कर लिया था, क्योंकि ब्रिटिश भारत की राजधानी इस समय तक कलकत्ता थी। इसलिये मुगल बादशाह को लाल किले के महल में रहने की छूट मिली हुई थी।Incorrect
उत्तरः (d)
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
अठारहवीं सदी के आखिर में कलकत्ता, बंबई और मद्रास का महत्त्व प्रेसीडेंसी शहरों के रूप में तेज़ी से बढ़ रहा था। उसी समय बहुत सारे दूसरे शहर कमज़ोर पड़ रहे थे। व्यापार के नए केंद्रों के कारण पुराने व्यापारिक केंद्र और बंदरगाह पहली वाली स्थिति में नहीं रहे। इसी प्रकार जब अंग्रेज़ों ने स्थानीय राजाओं को हरा दिया और शासन के नए केंद्र पैदा हुए तो क्षेत्रीय सत्ता के पुराने केंद्र भी छूट गए। इस प्रक्रिया को सामान्यतः विशहरीकरण कहा जाता है।
1824 में दिल्ली कॉलेज की स्थापना हुई जिसकी शुरुआत अठारहवीं सदी में मदरसे के रूप में हुई थी। इस संस्था ने दिल्ली में विज्ञान और मानवशास्त्र के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात कर दिया।
1803 में अंग्रेज़ों ने मराठों को हराकर दिल्ली पर नियंत्रण हासिल कर लिया था, क्योंकि ब्रिटिश भारत की राजधानी इस समय तक कलकत्ता थी। इसलिये मुगल बादशाह को लाल किले के महल में रहने की छूट मिली हुई थी। -
Question 3 of 5
3. Question
2 pointsराजधानी दिल्ली के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह शहर एक हज़ार साल से भी अधिक समय तक राजधानी रह चुका है।
2. दिल्ली 1912 में ब्रिटिश भारत की राजधानी बनी।
3. इस क्षेत्र में अलग-अलग समय पर बसी अनेक राजधानियों में सबसे शानदार राजधानी शाहजहाँ ने बसाई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?Correct
उत्तरः (d)
व्याख्याः उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं।
दिल्ली एक हज़ार साल से भी अधिक समय तक राजधानी रह चुकी है। यमुना नदी के बाएँ किनारे पर लगभग साठ वर्ग मील के छोटे से क्षेत्रफल में कम-से-कम 14 राजधानियाँ अलग-अलग समय पर बसाई गईं। इनमें बारहवीं से सत्रहवीं शताब्दी के बीच बसाए गए राजधानी शहर सबसे महत्त्वपूर्ण थे।
इन सभी राजधानियों में सबसे शानदार राजधानी शाहजहाँ ने बसाई थी जिसका नाम शाहजहाँनाबाद था। इसकी स्थापना 1639 में शुरू हुई थी।
विशहरीकरण के काल में ये ऐतिहासिक शहर उन्नीसवीं सदी में एक धूल भरा छोटा-सा कस्बा बनकर रह गया था, परंतु 1912 में ब्रिटिश भारत की राजधानी बनने के बाद इसमें दोबारा जान आ गई।Incorrect
उत्तरः (d)
व्याख्याः उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं।
दिल्ली एक हज़ार साल से भी अधिक समय तक राजधानी रह चुकी है। यमुना नदी के बाएँ किनारे पर लगभग साठ वर्ग मील के छोटे से क्षेत्रफल में कम-से-कम 14 राजधानियाँ अलग-अलग समय पर बसाई गईं। इनमें बारहवीं से सत्रहवीं शताब्दी के बीच बसाए गए राजधानी शहर सबसे महत्त्वपूर्ण थे।
इन सभी राजधानियों में सबसे शानदार राजधानी शाहजहाँ ने बसाई थी जिसका नाम शाहजहाँनाबाद था। इसकी स्थापना 1639 में शुरू हुई थी।
विशहरीकरण के काल में ये ऐतिहासिक शहर उन्नीसवीं सदी में एक धूल भरा छोटा-सा कस्बा बनकर रह गया था, परंतु 1912 में ब्रिटिश भारत की राजधानी बनने के बाद इसमें दोबारा जान आ गई। -
Question 4 of 5
4. Question
2 pointsअंग्रेज़ 1857 के विद्रोह के बाद दिल्ली के मुगल अतीत को पूरी तरह भुला देना चाहते थे। इस प्रक्रिया में उठाए गए कदमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. अंग्रेज़ों ने यहाँ के अनेक मस्जिदों और मंदिरों को या तो नष्ट कर दिया था या अन्य कामों के लिये इस्तेमाल किया।
2. जामा मस्जिद में पाँच साल तक नमाज़ की इजाज़त नहीं मिली।
3. उन्होंने इसके लिये दिल्ली में बहुत सारे शानदार आयोजन किये।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
उत्तरः (a)
व्याख्याः
अंग्रेज़ों ने दिल्ली के मुगल अतीत को समाप्त करने के क्रम में किले के इर्द-गिर्द के इलाके साफ कर दिये। वहाँ के अनेक बाग, मैदान और मस्जिदें नष्ट कर दीं, परंतु इस क्रम में उन्होंने मंदिरों को नहीं तोड़ा। अतः कथन 1 गलत है।
अनेक मस्जिदों को अन्य कामों के लिये इस्तेमाल करने लगे। उदाहरण के लिये, जीनत-अल-मस्जिद को बेकरी में तब्दील कर दिया।
जामा मस्जिद में पाँच साल तक किसी को नमाज़ की इजाज़त नहीं मिली। अतः कथन 2 सही है। शहर का एक-तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया तथा नहरों को पाट दिया गया।
मुगलों के सांकेतिक महत्त्व को समाप्त करने के लिये उन्होंने इसके केंद्र दिल्ली में बहुत सारे शानदार आयोजन किये। उदाहरण के लिये कलकत्ता के राजधानी होते हुए भी 1877 में वायसराय लिटन ने रानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित करने के लिये एक दरबार का आयेाजन किया। अतः कथन 3 भी सही है।Incorrect
उत्तरः (a)
व्याख्याः
अंग्रेज़ों ने दिल्ली के मुगल अतीत को समाप्त करने के क्रम में किले के इर्द-गिर्द के इलाके साफ कर दिये। वहाँ के अनेक बाग, मैदान और मस्जिदें नष्ट कर दीं, परंतु इस क्रम में उन्होंने मंदिरों को नहीं तोड़ा। अतः कथन 1 गलत है।
अनेक मस्जिदों को अन्य कामों के लिये इस्तेमाल करने लगे। उदाहरण के लिये, जीनत-अल-मस्जिद को बेकरी में तब्दील कर दिया।
जामा मस्जिद में पाँच साल तक किसी को नमाज़ की इजाज़त नहीं मिली। अतः कथन 2 सही है। शहर का एक-तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया तथा नहरों को पाट दिया गया।
मुगलों के सांकेतिक महत्त्व को समाप्त करने के लिये उन्होंने इसके केंद्र दिल्ली में बहुत सारे शानदार आयोजन किये। उदाहरण के लिये कलकत्ता के राजधानी होते हुए भी 1877 में वायसराय लिटन ने रानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित करने के लिये एक दरबार का आयेाजन किया। अतः कथन 3 भी सही है। -
Question 5 of 5
5. Question
2 pointsअंग्रेज़ों द्वारा कलकत्ता की बजाय दिल्ली को राजधानी बनाने का निर्णय निम्नलिखित में से कब लिया गया?
Correct
उत्तरः (b)
व्याख्याः
12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार का आयोजन हुआ। इसमें एक लाख से अधिक भारतीय राजा-महाराजा, अंग्रेज़ अफसर और सिपाही जमा हुए। यह जॉर्ज पंचम का राज्याभिषेक समारोह था। इसी मौके पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।
इसी क्रम में तत्कालीन शहर के दक्षिण में रायसीना पहाड़ी पर दस वर्ग मील के इलाके में नई दिल्ली का निर्माण किया गया।Incorrect
उत्तरः (b)
व्याख्याः
12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार का आयोजन हुआ। इसमें एक लाख से अधिक भारतीय राजा-महाराजा, अंग्रेज़ अफसर और सिपाही जमा हुए। यह जॉर्ज पंचम का राज्याभिषेक समारोह था। इसी मौके पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।
इसी क्रम में तत्कालीन शहर के दक्षिण में रायसीना पहाड़ी पर दस वर्ग मील के इलाके में नई दिल्ली का निर्माण किया गया।